क्या घी और गुड़ के फायदे हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 09:04

गुड़ और देसी घी का सेवन हड्डियों (Bones) को मजबूत बनाने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। क्योंकि गुड़ में कैल्शियम पाया जाता है, तो वहीं, देसी घी में विटामिन के2 होता है, जो हड्डियों में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है।

गुड़ और देसी घी खाने के हैरान कर देने वाले 9 फायदे-

टॉक्सिन्स निकलते हैं बाहर :-

शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना गुड़ और देसी घी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (Toxins) बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्सिफाई होता है।

तनाव होता है कम :-

गुड़ और देसी घी का सेवन करने से मूड ठीक करने में मदद मिलती है। क्योंकि अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे तनाव (Stress) और टेंशन (Tension) कम होता है।

खून की कमी होती है दूर:-

शरीर में खून की कमी होने पर गुड़ और देसी घी का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि गुड़ और देसी घी आयरन से भरपूर होता है और आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद :-

महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय दर्द और ऐंठन की शिकायत रहती है, लेकिन पीरियड्स के समय अगर महिलाएं गुड़ और देसी घी का सेवन करती हैं, तो इससे दर्द और ऐंठन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

कब्ज में फायदेमंद :-

कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर गुड़ और देसी घी का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है। साथ ही इस मिश्रण का सेवन करने से पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद :-

गुड़ और देसी घी का सेवन हड्डियों (Bones) को मजबूत बनाने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। क्योंकि गुड़ में कैल्शियम पाया जाता है, तो वहीं, देसी घी में विटामिन के2 होता है, जो हड्डियों में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है।

स्किन पर आता है ग्लो :-

गुड़ और देसी घी का सेवन करने से स्वास्थ्य को तो लाभ पहुंचता ही है, साथ ही स्किन (Skin) के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से खून साफ होता है, जिससे स्किन संबंधी समस्या दूर होती है और स्किन पर ग्लो भी आता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट :-

गुड़ और देसी घी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) बूस्ट होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद :-

सर्दी-जुकाम (Cold) होने पर गुड़ और घी का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info